*थाना समाधान दिवस में गूंजी जनसमस्याएं, अफसरों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।*

Bureau Report /Akram Khan /Nautanwan News 18 Plus /Correspondent 

महराजगंज नौतनवा थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी नौतनवा एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने पहुंचकर आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, रास्ता विवाद, आपसी विवाद समेत विभिन्न स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।

 

अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विवादित मामलों में मौके पर पहुंचकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

 

समाधान दिवस में थाना नौतनवा पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *