*सिन्दुरिया पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार!*

Bureau Report /News 18 Plus/ Sindooriya 

न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के तहत ग्राम कसमरिया से हुई गिरफ्तारी, आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था आरोपी।

 

 

महराजगंज। जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिन्दुरिया पुलिस ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिन्दुरिया पुलिस टीम ने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (प्रवर खंड), त्वरित न्यायालय महराजगंज द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर अभियुक्त कमलेश यादव (42) पुत्र मुकुरधुन निवासी ग्राम कसमरिया, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज को उसके गांव से गिरफ्तार किया।

 

अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 7834/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार, हेड कांस्टेबल मनीष सिंह तथा कांस्टेबल कृष्ण कुमार मौर्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *