*इटहिया शिव मंदिर मेला में यातायात पुलिस की विशेष पहल!*

Bureau Report/ Rakesh Tripathi News 18 Plus /Chief Editor 

 

सुरक्षित यात्रा—सुखद यात्रा” का संदेश देकर श्रद्धालुओं को किया जागरूक।

 

महराजगंज, 10 अगस्त। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर इटहिया शिव मंदिर मेला में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए महराजगंज यातायात पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया।

 

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मेला में आने वाले श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। विशेष रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप और अन्य वाहनों से आने वाले लोगों को सुरक्षित यात्रा के लिए जरूरी निर्देश दिए गए।

 

अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि वाहन की छत या ढाला पर बैठकर यात्रा न करें तथा ट्रॉली का गेट खुला रखकर वाहन न चलाएं। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की लापरवाही से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।

 

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाने, सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और सभी यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। साथ ही श्रद्धालुओं से भी अपील की गई कि वे सुरक्षित यात्रा करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचें।

 

पुलिस की अपील: सावधानी बरतें, यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *