*24 घंटे में दो गुमशुदा युवतियां सकुशल बरामद, सोनौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों में खुशी।*

Bureau Report /Dilip Kumar Pandey Thuthibari/ Correspondent/ News 18 Plus 

 

महराजगंज। गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए दो गुमशुदा युवतियों को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार, 31 मई 2026 को ग्राम लक्ष्मीनगर खास, थाना सोनौली निवासी दो युवतियां किसी बात से नाराज होकर घर से चली गई थीं। इस संबंध में उनके पिता राजेन्द्र ने थाना सोनौली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनौली के नेतृत्व में थाना पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक हरिशचन्द्र एवं टीम के अथक प्रयासों से दोनों युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

 

आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

 

बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिशचन्द्र, कांस्टेबल प्रशान्त राय, महिला कांस्टेबल सरोज सिंह एवं महिला कांस्टेबल सीमा कुमारी शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *