न्यूज़ 18 प्लस ब्यूरो/महराजगंज
कोल्हुई। थाना कोल्हुई पुलिस ने धारा 69 बीएनएस के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त की रात उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह हमराह कांस्टेबल राजू यादव और कांस्टेबल आशुतोष पाण्डेय के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 127/2026, धारा 69 बीएनएस में वांछित अभियुक्त शमीम पुत्र नबी अहमद, निवासी कास्तखैरा, थाना कोल्हुई को राजमंदिर-मेलहवा घाट क्षेत्र से रात करीब 9:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कोल्हुई थाने में धारा 69 बीएनएस के तहत एक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।