लापरवाही से स्कूटी चलाने पर युवक गिरफ्तार, सड़क हादसे में साइकिल सवार की हुई थी मौत।

रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महराजगंज 

 

महराजगंज, 30 मई 2026 थाना श्यामदेउरवां पुलिस ने सड़क दुर्घटना में गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित एक चालक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।

 

पुलिस के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10:40 बजे रामदरश प्रसाद (54 वर्ष) साइकिल से परतावल चौक से छातिराम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी संख्या यूपी 56 बीई 5232 का चालक शुभम वर्मा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बिना हॉर्न बजाए पीछे से साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल रामदरश प्रसाद की मृत्यु हो गई थी।

 

मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस ने वांछित अभियुक्त शुभम वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा, निवासी ग्राम धनगड़ा परतावल बाजार, थाना श्यामदेउरवां, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की उम्र 18 वर्ष बताई गई है।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिकेत सिंह तथा हेड कांस्टेबल इन्दल चौहान शामिल रहे।फोटो कैप्शन: सड़क दुर्घटना में गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त को थाना श्यामदेउरवां पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *