*निचलौल थाना परिसर में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, पुलिसकर्मियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास।

Bureau Report /Rajiv Tripathi /Nichlaul News 18 Plus /Co-Editor 

 

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो: निचलौल महराजगंज, 21 जून 2026:12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर निचलौल थाना परिसर में रविवार को सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह ने किया, जिसमें थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में पुलिसकर्मियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि योग करने से शरीर में लचीलापन और ताकत बढ़ती है, तनाव में कमी आती है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

 

उन्होंने आगे कहा कि योग हृदय स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है और यह वजन नियंत्रित करने में भी सहायक सिद्ध होता है। वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है, जिससे स्वस्थ और संतुलित जीवन जिया जा सके।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी पुलिसकर्मियों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। आयोजन का उद्देश्य पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाना तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *