Bureau Report /Rakesh Tripathi, /Nichlaul News 18 Plus /Chief Editor
निचलौल ( महाराजगंज) विद्युत विभाग निचलौल में अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत देवेंद्र सिंह अपने लंबे प्रशासनिक एवं तकनीकी अनुभव के बल पर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटे हुए हैं। वर्ष 2005 बैच के अधिकारी देवेंद्र सिंह ने अपने सेवा काल में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं और वर्तमान में निचलौल क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं।
अधिशासी अभियंता देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पहली नियुक्ति पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के अंतर्गत मुजफ्फरनगर जनपद में हुई थी। इसके बाद उन्होंने विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए विद्युत आपूर्ति, राजस्व वसूली, लाइन लॉस नियंत्रण तथा उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण में उल्लेखनीय योगदान दिया।
उन्होंने बताया कि वह 14 फरवरी 2024 से निचलौल विद्युत वितरण खंड में अधिशासी अभियंता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके कार्यकाल में विद्युत व्यवस्था को अधिक सुचारु एवं पारदर्शी बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण, राजस्व संग्रह में सुधार तथा बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।
देवेंद्र सिंह का कहना है कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार फील्ड में रहकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि किसी भी प्रकार की विद्युत संबंधी समस्या होने पर विभाग को तत्काल सूचित करें, ताकि समयबद्ध तरीके से उसका समाधान किया जा सके।
क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि अनुभवी अधिकारियों के नेतृत्व में विद्युत व्यवस्था में सुधार की उम्मीदें बढ़ी हैं। निचलौल विद्युत खंड में वर्तमान समय में उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा कई सुधारात्मक पहल की जा रही हैं, जिससे आम जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकें।