*महाराजगंज: मामूली कहासुनी में जमकर चले लाठी-डंडे, बीच-बचाव करने आए लोगों को भी पीटा, कोठीभार पुलिस ने किया शकायत दर्ज।*

Bureau Report/ Rakesh Tripathi Siswa Kothibar /News 18 Plus/ Chief Editor 

 

महाराजगंज:महाराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी भारत खण्ड में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित बाल गोबिन्द पुत्र शिवसरन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि दिनांक 24.06.2026 की रात लगभग 9 बजे वह अपनी पत्नी सुनीता से किसी बात को लेकर चर्चा कर रहे थे।

आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले धीरेन्द्र (पिता: गंगा), तथा अविनाश और गौरव (पिता: धीरेन्द्र) ने आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित ने उन्हें मना किया, तो वे लाठी-डंडों से मारपीट पर उतारू हो गए। इस दौरान बीच-बचाव करने आईं नेहा, मनीता, रीता, अमराबती और अखिलेश को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उन्हें भी बुरी तरह पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोठीभार पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *