मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौतनवा आगमन की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण।

रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज 

महराजगंज, 14 मई 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के महराजगंज जनपद के तहसील नौतनवा आगमन की सूचना पर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने नौतनवा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा जनसभा स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सभी संवेदनशील बिंदुओं पर पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में 14931.05 लाख रुपये की 26 परियोजनाओं तथा फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में 2221.47 लाख रुपये की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नौतनवा में 1732.52 लाख रुपये की 20 परियोजनाओं एवं फरेंदा में 1955.98 लाख रुपये की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण भी प्रस्तावित है।

इस प्रकार कुल 171.52 करोड़ रुपये की 42 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 36.88 करोड़ रुपये की लागत से 37 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एजिसन सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिस बल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *