न्यूज़ 18 प्लस ब्यूरो: महराजगंज
महराजगंज, 14 मई 2026 जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 092/2026 से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान योगी अजयनाथ यादव पुत्र इजलाश यादव, निवासी ग्राम विशुनपुरा थाना भिटौली जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर आरोप है कि उसने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में अभियुक्त के खिलाफ धारा 69, 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना श्यामदेउरवा में धारा 376, 504, 506 भादवि एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार सिंह, कांस्टेबल गोविंद गुप्ता एवं कांस्टेबल अंशुम यादव शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।