रोडवेज कर्मियों से मारपीट करने वाले चार युवक गिरफ्तार, कोल्हुई पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो नरसिंह उपाध्याय उप सम्पादक महराजगंज

 

महराजगंज जनपद के थाना कोल्हुई क्षेत्र में रोडवेज बस चालक और परिचालक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में अंश जायसवाल पुत्र कन्हैया निवासी बड़हारी, राजपाल पुत्र मनीराम निवासी कोल्हुई, कृष्णा पाठक पुत्र सरवन पाठक निवासी कोल्हुई तथा कृष्णा कसौधन पुत्र श्याम सागर निवासी कोल्हुई शामिल हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विवेकमुणि त्रिपाठी तथा कांस्टेबल राकेश सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *