न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो: महाराजगंज नरसिंह उपाध्याय उप सम्पादक
महराजगंज में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सर्राफा व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान व्यापारियों को दुकानों के अंदर और बाहर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं उन्हें हमेशा सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही बाजार में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर देने की अपील की गई।
अधिकारियों ने व्यापारियों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में सभी का सहयोग आवश्यक है। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय सर्राफा व्यापारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।