*दहेज हत्या मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, घुघली पुलिस की बड़ी कार्रवाई।*

Bureau Report /Rakesh Tripathi /Maharajganj News 18 Plus /Chief Editor 

महराजगंज: जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया।

 

पुलिस के अनुसार थाना घुघली में दर्ज मुकदमा संख्या 105/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मामले में नामजद अभियुक्त पूर्णवासी चौधरी पुत्र स्वर्गीय श्यामदेव (उम्र लगभग 50 वर्ष) तथा विन्द्रावती देवी पत्नी पूर्णवासी चौधरी (उम्र लगभग 46 वर्ष) निवासी ग्राम पिपरा मुण्डेरी, थाना घुघली, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया।

 

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में थे। गिरफ्तारी अभियान के दौरान घुघली पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों को दबोच लिया।

 

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सूरज कुमार, हेड कांस्टेबल श्यामप्रवेश, कांस्टेबल अजीत यादव एवं महिला कांस्टेबल अंजनी शाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *