साप्ताहिक बुधवार परेड का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महराजगंज

 

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में बुधवार को रिज़र्व पुलिस लाइन महराजगंज में साप्ताहिक बुधवार परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी क्षेत्राधिकारी निचलौल/रिज़र्व पुलिस लाइन अनिरुद्ध कुमार ने ग्रहण की।

 

परेड के दौरान उन्होंने पुलिस बल का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए जवानों से ड्रिल अभ्यास कराया तथा उनकी शारीरिक एवं मानसिक दक्षता का परीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट, अनुशासन, फिटनेस एवं कार्यकुशलता की बारीकी से समीक्षा की गई।

 

निरीक्षण के बाद पुलिसकर्मियों को निर्धारित वर्दी में सुसज्जित एवं अनुशासित रहकर ड्यूटी करने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए गए।

 

उन्होंने कहा कि नियमित परेड एवं प्रशिक्षण पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन और फिटनेस बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे पुलिस बल अधिक सक्रिय, सजग एवं सक्षम बनता है तथा आमजन को बेहतर, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *