सोनौली पुलिस के द्वारा, नेपाल ले जाए जा रहे मोबाइल फोन। के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो: सोनौली/महराजगंज

 

महराजगंज जनपद के थाना सोनौली पुलिस ने भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 27 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिन्हें अवैध रूप से नेपाल ले जाया जा रहा था।

 

जानकारी के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम शेष फरेन्दा स्थित बॉर्डर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 27 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए।

 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिनेश कलवार पुत्र रामसमुझ कलवार निवासी नौडिहवा वार्ड नंबर 11, भैरहवा, रुपनदेही, लुम्बिनी (नेपाल) के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र लगभग 37 वर्ष बताई जा रही है।

 

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में मु0अ0सं0 44/2026 के तहत धारा 317(2), 336(3), 338 एवं 340(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:

उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल (चौकी प्रभारी खनुआ)

कांस्टेबल ऋषिमुनि राय

कांस्टेबल अमरेश राय

कांस्टेबल सुरेश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *