पनियरा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया।

रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महराजगंज 

 

महराजगंज थाना पनियरा पुलिस ने मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना पनियरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 96/2026 धारा 137(2), 87, 61(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रदीप पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम खैचा, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही पूरी की गई। अभियुक्त की उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रमेशचन्द्र चौधरी, उपनिरीक्षक सन्दीप यादव, उपनिरीक्षक माया राम यादव, हेड कांस्टेबल सन्तोष यादव, हेड कांस्टेबल रामकिशुन गौड़, महिला कांस्टेबल दीपा सरोज एवं महिला कांस्टेबल बेबी शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *