रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज
महराजगंज, 22 मई 2026 अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों और शिकायतों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महराजगंज पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।