रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महराजगंज
महराजगंज: जनपद के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। जिला पूर्ति अधिकारी महराजगंज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत माह मई 2026 का निःशुल्क राशन वितरण 25 मई 2026 से 10 जून 2026 तक कराया जाएगा।
प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति राशनकार्ड 10 किलो गेहूं और 25 किलो चावल निःशुल्क दिया जाएगा, जबकि पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को प्रति यूनिट 1 किलो गेहूं और 4 किलो चावल मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा।
राशन वितरण सुबह 06:00 बजे से रात 09:00 बजे तक उचित दर दुकानों पर पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की मौजूदगी में किया जाएगा। विभाग ने सभी कोटेदारों को कोविड प्रोटोकॉल और शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने कार्डधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर अपनी दुकान से राशन प्राप्त कर लें। वितरण की अंतिम तिथि 10 जून 2026 तय की गई है।