Bureau Report /Mohammad Akram Bargadwa /News 18 Plus /Correspondent
महराजगंज: जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरगदवा पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम में वांछित ₹25 हजार के इनामी अपराधी कलामुद्दीन उर्फ कलुआ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया था।
थाना बरगदवा में दर्ज मु0अ0सं0-006/2026 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त कलामुद्दीन उर्फ कलुआ पुत्र भूलई निवासी दरगौली जरलहिया टोला, थाना हनुमानगंज, जनपद कुशीनगर को प्रभारी निरीक्षक धनन्जय कुमार राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा गोवध निवारण अधिनियम समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध महराजगंज और कुशीनगर जनपद के विभिन्न थानों में कुल सात आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिक्षितानन्द, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, कांस्टेबल राहुल कुमार एवं कांस्टेबल गौरव कुमार सोनकर शामिल रहे।