“अब थानों पर मिलेगा ठंडा पानी” — महराजगंज पुलिस की ‘जनता प्याऊ’ पहल शुरू।*

Bureau Report /Narsingh Upadhyay Maharajganj /News 18 Plus/ Sub Editor 

भीषण गर्मी में आमजन, राहगीरों और मजदूरों को राहत देने के लिए जिले के सभी थानों व चौकियों पर शुरू हुई व्यवस्था।

महराजगंज में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जनपद पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए जिले के सभी थानों और चौकियों पर ‘जनता प्याऊ’ की शुरुआत की है। इस व्यवस्था के तहत थानों पर आने वाले फरियादियों के साथ-साथ राहगीरों, रिक्शा चालकों और मजदूरों को भी चौबीसों घंटे शुद्ध व ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

 

पुलिस प्रशासन के निर्देश पर रविवार से सभी थानों के मुख्य द्वार और फरियादी कक्षों के पास घड़े, मटके और वॉटर कूलर लगाए गए हैं। साथ ही स्वच्छ ग्लास, ढके हुए बर्तन और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गर्मी के इस दौर में थानों पर आने वाले लोगों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े, इसी उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। पुलिस की इस व्यवस्था को आमजन के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *