महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सिन्दुरिया पुलिस ने 29 साल पुराने मामले के वारंटी को दबोचा।

रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महराजगंज 

 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिन्दुरिया पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

 

थानाध्यक्ष सिन्दुरिया के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक शेषनाथ मौर्य व पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर किशोर पुत्र सन्हू (50 वर्ष), निवासी पतरेंगवा टोला अरनहवा, थाना सिन्दुरिया को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध मु0नं0 3300/97, धारा 26F एक्ट, थाना कोतवाली महराजगंज में मामला दर्ज है।

 

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक शेषनाथ मौर्य एवं हेड कांस्टेबल मनीष सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *