रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज
महराजगंज: पुलिस कार्यालय महराजगंज में शुक्रवार को आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक ना.पु. तीरथ राम सरोज तथा उर्दू अनुवादक अब्दुल्लाह को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।

समारोह के दौरान दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने उनके कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए पुलिस विभाग में दिए गए योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य, सुखमय जीवन, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।