चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश।

 

ब्यूरो रिपोर्ट/राकेश त्रिपाठी न्यूज़ 18प्लस मुख्य सम्पादक 

 

महराजगंज, 30 मई 2026 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चौक के नेतृत्व में की गई।

 

पुलिस टीम ने रुदलापुर निवासी रामबेलास पुत्र छब्बी को मु.नं. 5340/18 धारा 3/4 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम के मामले में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक परशुराम सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह एवं हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार शामिल रहे।

 

इसी क्रम में धरमपुर वार्ड नं.-2 निवासी वंशी पुत्र गोधन तथा मोती पुत्र गोधन को मु.नं. 7659/17 धारा 504, 506 एवं 452 भादवि के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक राहुल कुमार, हेड कांस्टेबल राम अयोध्या यादव तथा हेड कांस्टेबल मृत्युंजय गौड़ ने अंजाम दिया।

 

वहीं मधुबनी निवासी दीपचन्द्र पुत्र नान्हू को मु.नं. 1535/18 धारा 406, 419, 420, 504 एवं 506 भादवि के मामले में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुजीत सिंह एवं हेड कांस्टेबल अखिलेश शामिल रहे।

 

थाना चौक पुलिस द्वारा सभी चारों वारंटियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *