Bureau Report/ Mohammad /Akram Khan Correspondent /News 18 Plus/ Thuthibari
ठूठीबारी (महराजगंज) थाना ठूठीबारी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 74 शीशी नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 22.2 लीटर बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 30 मई की शाम उपनिरीक्षक उमाकान्त सरोज पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम दिघवा तालाब के पास कच्ची सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में रखी 74 शीशी अवैध नेपाली शराब (किमसिम सौंफ नेपाली, 300 एमएल प्रति शीशी) बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी दीपलाल (55 वर्ष) पुत्र दुःखीलाल निवासी ग्राम पिपरा, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उमाकान्त सरोज एवं कांस्टेबल विकेश कुमार शामिल रहे।