Bureau Report /Mohammad /Akram Khan Sunauli /Correspondent/ News 18 Plus
महराजगंज: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थाना सोनौली पुलिस ने मु0अ0सं0 48/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित मामले में प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया।
इस दौरान पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र उर्फ पवन मद्धेशिया (22 वर्ष) निवासी ग्राम लक्ष्मीनगर टोला वैकुण्ठपुर, थाना सोनौली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल सर्वदेव गौड़, कांस्टेबल पंकज सरोज एवं महिला कांस्टेबल प्रेमशीला चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।