पनियरा पुलिस का अवैध शराब पर शिकंजा, महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार 60 पाउच देशी शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज!

रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज 

 

महराजगंज। थाना पनियरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 60 अदद बन्टी-बबली देशी शराब बरामद की गई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थाना पनियरा पुलिस द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है।

 

पुलिस ने ग्राम माधोनगर टोला असनहिया निवासी सहनाज पत्नी मुस्ताक को 19 अदद बन्टी-बबली देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं ग्राम मौलागंज निवासी गोलू मद्धेशिया पुत्र सदानंद के पास से 20 अदद तथा ग्राम बभनौली डॉक्टर टोला निवासी रामनेवास पुत्र रघुवीर के पास से 21 अदद बन्टी-बबली देशी शराब बरामद की गई।

 

तीनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना पनियरा में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।कैप्शन: पनियरा पुलिस की कार्रवाई में महिला समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार, 60 पाउच अवैध देशी शराब बरामद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *