*पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने हेतु एएसपी का केंद्रों पर सघन निरीक्षण।*

Bureau Report /Rakesh Tripathi /Maharajganj News 18 Plus /Chief Editor 

 

महराजगंज, 10 जून 2026: जनपद में आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महामाया आईटी पॉलिटेक्निक तथा महराजगंज इंटरमीडिएट कॉलेज का भ्रमण कर परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों से तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कक्षों की सुरक्षा, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय एवं बैठने की व्यवस्था का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि शासन के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

 

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा सुदृढ़ रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगाह रखने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के भी निर्देश दिए गए।

 

जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं सुरक्षा के साथ संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना प्रभारी, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *