*नेपाल तस्करी के लिए रखा गया 3 लाख का विदेशी माल बरामद, ठूठीबारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई।*

Bureau Report/ Mo Akram Khan /Thuthibari Correspondent /News 18 Plus 

 

महराजगंज, 10 जून 2026: जनपद में अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने लक्ष्मीपुर खुर्द में छापेमारी कर नेपाल भेजे जाने के लिए स्टॉक किए गए विदेशी खाद्य उत्पादों का बड़ा जखीरा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी सानू कुमार यादव के घर पर छापा मारा। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में विदेशी ब्रांड के खाद्य उत्पाद बरामद किए गए।

 

बरामद सामान में 120 गत्ता मॉलकिस्ट बिस्किट (प्रत्येक गत्ते में 60 पैकेट), 09 गत्ता प्रिंगल्स पोटैटो क्रिस्प्स (107 ग्राम, प्रत्येक गत्ते में 16 डिब्बे) तथा 39 गत्ता प्रिंगल्स पोटैटो क्रिस्प्स (40 ग्राम, प्रत्येक गत्ते में 12 डिब्बे) शामिल हैं।

 

पुलिस ने बरामद सभी सामान को कस्टम एक्ट की धारा 111 के तहत कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीमावर्ती क्षेत्र में इस कार्रवाई को तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

बरामदगी करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल उदयभान कुमार, कांस्टेबल दीपक सिंह, कांस्टेबल मृत्युंजय तिवारी, रिजर्व कांस्टेबल अमित कुमार यादव एवं रिजर्व कांस्टेबल विनय मौर्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *