*अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, श्यामदेउरवां पुलिस ने जेसीबी मशीन की सीज।*

Bureau Report /Anubhav Patel /Maharajganj Correspondent /News 18 Plus 

 

महराजगंज, 10 जून 2026: जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्यामदेउरवां पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन को सीज कर दिया।

 

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर कुमार गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 9 जून 2026 को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन (पंजीकरण संख्या UP 56 AT 3462) पकड़ी गई, जिसे मौके से जब्त कर लिया गया।

 

पुलिस ने सीज की गई जेसीबी मशीन को थाना श्यामदेउरवां परिसर में खड़ा कराया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल रहे—

खान निरीक्षक अजीत कुमार (जनपद महराजगंज) मय खनन टीम, उपनिरीक्षक राजेश कुमार भारती तथा हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *