रील बनाना पड़ा भारी: PRV के हेड कांस्टेबल चालक निलंबित, CO निचलौल को सौंपी गई जांच।

Bureau Report/ Rakesh Tripathi/ Nichlaul News 18 Plus /Chief Editor 

 

महराजगंज, 10 जून 2026: सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन के मामले में महराजगंज पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए PRV पर तैनात हेड कांस्टेबल चालक शिव प्रकाश गौड़ को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो/रील के संज्ञान में आने के बाद की गई।

 

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि थाना घुघली क्षेत्रांतर्गत तैनात उक्त पुलिसकर्मी द्वारा ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करते हुए रील पोस्ट की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की।

 

इसके साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच के लिए क्षेत्राधिकारी निचलौल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी के दौरान वर्दी और पुलिस की छवि को प्रभावित करने वाली किसी भी प्रकार की सोशल मीडिया गतिविधि पूरी तरह प्रतिबंधित है। सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *