*विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, फर्जी आईडी से वसूले लाखों रुपये।*

Bureau Report /Rakesh Tripathi /Sinduriya News 18 Plus /Chief Editor 

 

महराजगंज। थाना सिंदुरिया पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने स्वयं को सेवायोजन विभाग का कर्मचारी बताकर लोगों को झांसा दिया और उनसे मोटी रकम वसूल ली।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अधिकारियों के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिंदुरिया पुलिस टीम ने 15 जून 2026 को सेमरी गांव मोड़ स्थित पुलिया के पास से अभियुक्त हारुन पुत्र हिदायतुल्लाह निवासी बनकटी, थाना भिटौली को गिरफ्तार किया।

 

मामला तब प्रकाश में आया जब 14 जून 2026 को वादी संजीव प्रजापति निवासी बरवा सोफिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि अभियुक्त ने खुद को सेवायोजन विभाग का कर्मचारी बताते हुए न्यूजीलैंड भेजने का झांसा दिया और प्रति व्यक्ति लगभग 1.58 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा करवा लिए। इसके बाद न तो उन्हें विदेश भेजा गया और न ही पैसा वापस किया गया।

 

जांच के दौरान अभियुक्त द्वारा दिखाया गया सेवायोजन विभाग का आईडी कार्ड फर्जी पाया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, फर्जी आईडी कार्ड और नगद 90 रुपये बरामद किए हैं।

 

अभियुक्त के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

बरामदगी:

– एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन

– सेवायोजन कार्यालय का फर्जी आईडी कार्ड

– नगद 90 रुपये

गिरफ्तारी टीम:

उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रवि प्रकाश एवं कांस्टेबल अभिषेक यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *