*मोहर्रम को लेकर सोहगीबरवा थाने में पीस कमेटी की बैठक, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील।*

Bureau Report /Anubhav Patel Correspondent/ News 18 Plus 

 

महराजगंज:आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दिनांक 16 जून 2026 को थाना सोहगीबरवा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मों के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

 

बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी से आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई।

 

पुलिस द्वारा यह भी कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

बैठक में मौजूद सभी लोगों ने प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने तथा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *