Bureau Report/ Abhishek Srivastava Indo Nepal /News 18 Plus Chief /Correspondent
महराजगंज:नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 4.0 में नौतनवा निवासी आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. भास्कर चंद्र को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “आयुष राइजिंग अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने उन्हें बधाई देकर गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। डॉ. भास्कर चंद्र ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 12 से 14 जून 2026 तक काठमांडू में आयोजित किया गया था। सम्मेलन में भारत, नेपाल, बांग्लादेश, दुबई, कनाडा सहित विभिन्न देशों के आयुष विशेषज्ञों, चिकित्सकों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार, शोध और वैश्विक स्तर पर सहयोग को बढ़ावा देना था। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. भास्कर चंद्र ने कहा कि यह पुरस्कार उनके व्यक्तिगत प्रयासों का नहीं, बल्कि क्षेत्र के मरीजों, शुभचिंतकों तथा आयुर्वेद एवं नेचुरोपैथी के प्रति लोगों के अटूट विश्वास का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें जनसेवा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए और अधिक प्रेरित करेगा।
डॉ. भास्कर की इस उपलब्धि पर राजेश त्रिपाठी, सपना श्रीवास्तव, अभिषेक जायसवाल, पप्पू खान, हरिश्चंद्र गुप्ता सहित अनेक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।