Bureau Report /Rakesh Tripathi /Nichlaul News 18 Plus /Chief Editor
महराजगंज, निचलौल:थाना क्षेत्र निचलौल में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना झुलनीपुर से चन्दगुलरभार रोड पर ग्राम सभा बढ़या के पास की है, जहां एक चारपहिया वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 जून 2026 को करीब शाम 7 बजे मारुति ईको (संख्या MH06CL6212) और अपाचे बाइक (संख्या UP56AZ8418) के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार हृदेश पुत्र जुगुल (उम्र लगभग 19 वर्ष), निवासी गिरहिया थाना निचलौल, गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय महराजगंज भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।