*मारपीट का मामला, तीन महिलाओं समेत चार पर मुकदमा दर्ज।*

Bureau Report/ Rakesh Tripathi /Siswa Kothibar News 18 Plus /Chief Editor 

 

निचलौल/कोठीभार, महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा निपनिया सिसवा डीह में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार गांव निवासी ललन साहनी ने आरोप लगाया कि 21 जून 2026 की सुबह करीब छह बजे उनके पुत्र द्वारा साहनी गली में बकरी बांधने से मना करने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

 

शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाई तथा जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

 

तहरीर के आधार पर कोठीभार थाना पुलिस ने गंगाजली, भुटेली साहनी, गीता तथा एक अन्य आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है तथा दोनों पक्षों से पूछताछ कर घटना की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *