*350 छात्राओं को मिला कौशल विकास प्रमाणपत्र, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े सशक्त कदम।*

Bureau Report /Rakesh Tripathi /Nichlaul News 18 Plus /Chief Editor 

 

सरस्वती देवी महिला पीजी कॉलेज में भव्य समारोह, सिलाई, ब्यूटीशियन, कंप्यूटर समेत विभिन्न ट्रेड की छात्राओं का हुआ सम्मान!

निचलौल (महराजगंज)निचलौल में स्थित सरस्वती देवी महिला पीजी कॉलेज, टिकुलहिया में सोमवार को आयोजित गरिमामयी समारोह में 350 छात्राओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामहर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज, निचलौल के प्रधानाचार्य विशंभर पांडे रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल ने की।

 

मुख्य अतिथि विशंभर पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में कौशल विकास ही आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त छात्राएं स्वरोजगार अपनाकर न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं, बल्कि समाज में अपनी अलग पहचान भी स्थापित कर सकती हैं।

 

समारोह के दौरान सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन, कंप्यूटर एवं अन्य रोजगारपरक विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त 350 छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रमाणपत्र प्राप्त करते ही छात्राओं के चेहरे खुशी और आत्मविश्वास से खिल उठे। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गौरव से भर गया।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य सत्येंद्र गुप्ता, डिंपल पटेल, मानवेंद्र तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, श्वेता मृदुल, रुक्मिणी श्रीवास्तव, अनिरुद्ध चौधरी, पीयूष पाण्डेय, विवेक राज सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

कौशल विकास के माध्यम से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की यह पहल शिक्षा के साथ रोजगारपरक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *