*जन सम्मेलन आयोजित कर योजनाओं की दी जानकारी।*

Bureau Report /Kanhaiya Pathak Correspondent /News 18 Plus /Main Siswa Bazaar 

 

सिसवा बाजार:विकास खंड सिसवा के ग्राम पंचायत पड़री उर्फ मीरगंज में गुरुवार को विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि योजना के तहत श्रमिकों की दैनिक मजदूरी में वृद्धि, रोजगार के दिनों में बढ़ोतरी तथा पात्र लोगों को बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान किया गया है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण परिसंपत्तियों के निर्माण एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।इस दौरान एडीओ आईएसबी सुजीत गौड़, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सौरभ चौधरी, ग्राम पंचायत सचिव योगेश मद्धेशिया, प्रशासक एवं निवर्तमान प्रधान कृष्णमुरारी, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, सफाईकर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने और विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में सहयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *