*ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, ट्रैक किनारे मिला शव।*

Bureau Report /Rajiv Tripathi Siswa Kothibar /News 18 Plus /Co-Editor 

 

महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के पिपरिया ढाला के समीप शनिवार शाम एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

 

जानकारी के अनुसार, सिसवा बाजार–घुघली रेलखंड पर किलोमीटर संख्या 334/14-15 के पास मालगाड़ी से एक व्यक्ति के कटने की सूचना स्टेशन अधीक्षक सिसवा बाजार द्वारा मेमो के माध्यम से कोठीभार पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव बरामद किया।

 

पुलिस की जांच में मृतक की पहचान बर्मा शर्मा (35 वर्ष) पुत्र अमला शर्मा, निवासी ग्राम रामपुर बांगर, थाना नेबुआ नौरंगिया, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना सामने आया है।

 

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच के साथ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *