*महाराजगंज: रास्ते के विवाद में महिला को लाठी-डंडों से पीटा, जान से मारने की धमकी; मुकदमा दर्ज।*

Bureau Report /Rajiv Tripathi Siswa Kothibar News /18 Plus /Co-Editor 

 

महाराजगंज जनपद के थाना कोठीभार अंतर्गत ग्राम शीतलापुर में रास्ते की जमीन के विवाद को लेकर एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शीतलापुर गांव निवासी क्यासा देवी पत्नी मदन धोबी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 4 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे रास्ते की जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज होकर गांव के ही विश्वनाथ धोबी (पुत्र काशी धोबी) और उनकी पत्नी सरिता देवी ने उन्हें घेर लिया और भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं।

पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने मिलकर लात-घूंसों और लाठी-डंडे से उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस हमले में महिला को काफी गंभीर चोटें आई हैं। जाते-जाते आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज करने का आदेश दिया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *