Bureau Report/ Rakesh Tripathi Siswa Kothibar /News 18 Plus/ Chief Editor
सिसवा कोठीभार(महाराजगंज) शीश महल उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद अंतर्गत कोठीभार थाना क्षेत्र के शीतलापुर गांव में सार्वजनिक खड़ंजा रास्ते के विवाद को लेकर दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही दो दबंगों ने एक राय होकर एक वृद्ध ग्रामीण पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।
रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीतलापुर (पोस्ट-रामपुर कला) निवासी पीड़ित विश्वनाथ पुत्र काशी के मकान के आगे से एक सार्वजनिक रास्ता गुजरता है, जिस पर ग्राम प्रधान द्वारा सार्वजनिक खड़ंजा कार्य कराया गया है। इस रास्ते के विवाद को लेकर 4 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे गांव के ही पट्टीदार मदन पुत्र भुलई और संदीप पुत्र मदन ने पीड़ित को घेर लिया।
गाली-गलौज और जानलेवा हमला
पीड़ित विश्वनाथ ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने एकजुट होकर पहले उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़ित ने गाली देने का विरोध किया, तो दबंगों ने उन पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित को दी रास्ता बंद करने की धमकी पीड़ित का कहना है कि आरोपी संदीप आए दिन धमकी देता रहता है कि वे इसी रास्ते में अपनी दीवार खड़ी करेंगे और रास्ता पूरी तरह बंद कर देंगे। आरोपियों ने पीड़ित को चुनौती देते हुए कहा, तुमको जहां जाना है जाओ, मेरा कुछ नहीं होने वाला।पीड़ित ने दोनों आरोपियों को गुंडा व दबंग किस्म का बताया है।
पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा के निर्देश पर कोठीभार पुलिस ने पीड़ित विश्वनाथ की तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज कर लिया है। एफआईआर लेखक कांस्टेबल राजीव कुमार यादव द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।