Bureau News/ 18 Plus Bureau: Kothibar
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सोहट नौका टोला में मंगलवार सुबह एक 26 वर्षीय विवाहिता ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान पुष्पा देवी (26 वर्ष) पत्नी धर्मेंद्र श्रीवास्तव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलित कराए तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, हालांकि मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।