*पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, चार लोगों पर केस दर्ज।*

Bureau Report/Rajiv Tripathi Siswa Kothibar /News 18 Plus /Co-Editor 

 

सिसवा कोठीभार (महराजगंज)थाना क्षेत्र के ग्राम महदा में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ लात-घूंसे और लाठी-डंडे से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्राम महदा निवासी प्रार्थी कोदई पुत्र नेपाल दुसाध ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 जुलाई 2026 की रात करीब 9 बजे पुरानी रंजिश को लेकर उनके ही पट्टीदारों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों में केश कुमार (पुत्र नेपाल), पिंटू (पुत्र दिनेश), गिरजेश (पुत्र रामाकान्त) और संदीप (पुत्र नवदि) शामिल हैं।

पीड़ित का आरोप है कि चारों आरोपियों ने मिलकर उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दीं और लात, मुक्का व लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी।

इस मामले में थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा के आदेश पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच और एफआईआर लेखन का कार्य कांस्टेबल संदीप यादव द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *