*मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना: 61 लाभार्थियों का चयन, मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा!*

Bureau Report /Rajiv Tripathi /Maharajganj News 18 Plus/ Co-Editor 

महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मत्स्य विभाग के पोर्टल पर 8 जून से 28 जून 2026 तक प्राप्त 67 ऑनलाइन आवेदनों पर विचार करते हुए पात्रता के आधार पर 61 लाभार्थियों के चयन को मंजूरी दी गई।

 

बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का उद्देश्य ग्राम सभा के पट्टे पर आवंटित तालाबों में वैज्ञानिक मत्स्य पालन को बढ़ावा देकर मत्स्य उत्पादकता बढ़ाना तथा मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि करना है। योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को प्रति हेक्टेयर 4 लाख रुपये की परियोजना लागत पर 40 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा।

 

इस अनुदान से लाभार्थी उन्नत प्रजाति के मत्स्य बीज एवं गुणवत्तापूर्ण मत्स्य आहार का उपयोग कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकेंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का लाभ पात्र एवं वास्तविक मत्स्य पालकों तक समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जाए, ताकि जनपद में मत्स्य उत्पादन बढ़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर सृजित हों।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, प्रगतिशील मत्स्य पालक डॉ. संजय श्रीवास्तव सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *