Bureau Repor/t Rakesh Tripathi /Maharajganj News 18 Plus /Chief Editor
सिसवा कोठीभार (महराजगंज)उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा बेलवाघाट से एक 25 वर्षीय महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता महिला की पहचान चन्दा देवी के रूप में हुई है, जो मुन्ना निषाद की पत्नी हैं।
परिजनों के मुताबिक, चन्दा देवी बीते 7 जुलाई 2026 की रात करीब 8:30 बजे से लापता हैं। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
कोठीभार थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 8 जुलाई 2026 को दोपहर 1:51 बजे (रोजनामचा सं: 036) गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला का विवरण जारी कर तलाश शुरू कर दी है और मामले की छानबीन में जुट गई है।