*ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम का डीएम ने किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश।*

Bureau Report /News 18 Plus Correspondent /Maharajganj

महराजगंज, 14 जुलाई जनपद में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्ट्रांग रूम (वेयरहाउस/गोदाम) का मासिक निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था तथा ईवीएम एवं वीवीपैट के रखरखाव का गहन जायजा लिया। उन्होंने गार्ड रूम का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम एवं वीवीपैट का सुरक्षित रखरखाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम में केवल नियमानुसार अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों की 24×7 निर्बाध क्रियाशीलता बनाए रखने के निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

 

इस अवसर पर प्रभारी एडीईओ प्रमोद यादव सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *