Bureau Report /News 18 Plus Correspondent /Chowk
चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल बोले— “तहरीर मिल चुकी है, हर पहलू की गहन जांच कर दोषियों पर होगी सख्त विधिक कार्रवाई”
महराजगंज। जिले के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलभरिया चौराहा स्थित राजू अलंकार ज्वेलर्स को चोरों ने देर रात निशाना बनाया। बदमाश दुकान की पिछली दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे। दुकान का सामान बिखरा देख उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि “घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त हो चुकी है। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक एवं विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।”