*भारत-नेपाल सीमा पर 18.3 लीटर नेपाली शराब बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार।*

Bureau Report/ News 18 Plus /Thuthibari 

 

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18.3 लीटर नेपाल निर्मित अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ठूठीबारी पुलिस एवं 22वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम झरही नदी के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक महिला के कब्जे से नेपाल निर्मित ‘किस-मिस सौंफ’ एवं ‘बंटी बबली’ ब्रांड की कुल 61 शीशियां (प्रत्येक 300 मिलीलीटर) बरामद हुईं। बरामद शराब की कुल मात्रा 18.3 लीटर है।

 

गिरफ्तार महिला की पहचान बिन्द्रावती देवी (55 वर्ष), पत्नी रामलखन, निवासी ग्राम रमगढ़वा, थाना बरगदवा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *