*20 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार!*

News 18 Plus /Bureau /Siswa Kothibar 

 

कोठीभार (महाराजगंज):स्थानीय थाना कोठीभार पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 20 टेट्रा पैक बन्टी बबली देशी शराब बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने गश्त के दौरान अभियुक्त हरेन्द्र प्रसाद पुत्र मुकुट प्रसाद, निवासी रजवल मदरहा, थाना कोठीभार, जनपद महाराजगंज को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 20 टेट्रा पैक बन्टी बबली देशी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए थाना कोठीभार पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 212/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *