*निचलौल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दहेज प्रताड़ना व बीएनएस के मामले में तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार!*

News 18 Plus/ Bureau /Nichlaul 

 

निचलौल (महराजगंज)महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS), अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ (PPS) और क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह (PPS) के निर्देशन में निचलौल थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दहेज प्रताड़ना और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सटीक सूचना पर सोमवार सुबह 10:35 बजे ग्राम कुआरीसती स्थित अभियुक्तों के घर पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1.लवकुशेन्द्र (38 वर्ष) पुत्र गुलाब

2.प्रभावती देवी (59 वर्ष) पत्नी गुलाब

3.गुलाब (61 वर्ष) पुत्र रामलगन

(सभी निवासी: ग्राम कुआरीसती, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज)

गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा

थाना निचलौल में अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 138/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 85 एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम (DP Act)के अंतर्गत मामला पंजीकृत था।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

उप-निरीक्षक (उ०नि०) अनुराग यादव

हेड कांस्टेबल (हे०का०) मनोज सिंह

हेड कांस्टेबल (हे०का०) गुलाबचन्द भारती

महिला कांस्टेबल (म०का०) गुड़िया

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *